बोकारो : खांजो नदी के पुल पर दो बाइक में टक्कर, दो सगे भाइयों की मौत

AJ डेस्क: बोकारो के कसमार थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-23 पर दांतू के खांजो नदी पुल पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों ही नाबालिग थे और हेलमेट नहीं पहना था। वे बाइक से गोमिया की ओर से पेटरवार की तरह आ रहे थे। जबकि दूसरी बाइक सवार दो युवक सामने से आ रहे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियों से ओवरटेक करने के दौरान दोनों बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़त हो गई।

 

 

मृतकों की पहचान बालीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुरा निवासी सूरज सिंह (15), और राजू सिंह (17) के रूप में की गई। दोनों फिलहाल अपने मामा के घर पेटरवार झुंझुको में रह रहे थे। उनके सिर पर गंभीर चोट लगी और उन्होंने दम तोड़ दिया। दोनों ही चचेरे भाई थे। जबकि घायलों में जरीडीह थाना क्षेत्र के बारू के खबरबेड़ा निवासी कैलाश घांसी (50) और राजू भुइयां (28) शामिल हैं। कैलाश घांसी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »