मॉर्निंग वॉक पर निकली वृद्ध महिला नदी में गिरी, मौत

AJ डेस्क: धनबाद के झरिया स्थित सुदामडीह थाना इलाके के रिवर साइड भोजुडीह नया पुल के पास सूर्य मंदिर घाट की तरफ मॉर्निंग वॉक पर निकली एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के नदी में गिर जाने की वजह से उसकी मौत हो गई। मृतका का नाम सुखिया बानो है। घटना की खबर से इलाके में गम का माहौल है।

 

 

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला रोज की तरह गुरुवार के सुबह भी टहलने निकली थी। इसी दौरान महिला का पाँव फिसला और वो सीधे नदी माँ जा गिरी। आसपास मौजूद लोग उन्हें बचाने के लिए उनके पीछे दौड़े भी लेकिन महिला दामोदर नदी के तेज बहाव में बह गई। जिसके बाद महिला का शव वहाँ से दूर सेल चासनाला के सैंड प्लॉट के पास नदी में तैरता हुआ पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जाँच में जुट गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »