दरिंदगी : रांची में नाबालिग युवती के साथ छह दोस्तों ने किया गैंग रैप

AJ डेस्क: झारखंड की राजधानी रांची में 13 साल की लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना मांडर थाना क्षेत्र का है। यहां दोस्त ही दरिंदा बना और अपने 6 दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग का गैंगरेप किया है। इतना ही नहीं रेप के बाद उसे सहेली के घर छोड़ कर फरार हो गया।

 

 

अगली सुबह जब लड़की घर पहुंची तो उसने अपने परिजनों को सारी कहानी बताई। परिजनों ने मांडर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 युवकों को अरेस्ट कर लिया है। ये सभी भी नाबालिग हैं। पीड़िता की ओर से थाने में दर्ज शिकायत में बताया गया है कि गुरुवार को गांव के ही उसके एक दोस्त ने साथ में घूमने का प्लान बनाया। दोनों एक ही बाइक पर घूमने निकले। इसके बाद वह उसे एक वीरान जगह लेकर पहुंच गया, जहां पहले से ही उसके 6 दोस्त मौजूद थे। इससे घबरा कर वो अपने दोस्त को घर पहुंचा देने के लिए कही। दर्ज शिकायत में वह उसे घर पहुंचा देने के लिए आग्रह करते रही, लेकिन दोस्त ने कहा- ‘तुम्हारे साथ रिश्ता बनाना है।’ इसके बाद वह उसे छोड़ कर पैदल ही भागने लगी कि इतने में अन्य आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और पटक दिया। इसके बाद सातों ने देर रात नाबालिग लड़की के साथ बारी-बारी से रेप किया।

 

 

आरोपियों ने पीड़िता को देर रात सहेली के घर पहुंचा दिया। पूरी रात वो वहीं बिताई। अगले सुबह घर पहुंचने के बाद परिजनों को अपनी आपबीती बताई। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने युवती की मेडिकल जांच करवाई है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद आज (रविवार) को CWC में पीड़िता का बयान दर्ज किया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने जिन 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनकी औसतन आयु 16 साल है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि सभी लड़की के जान-पहचान के हैं और प्लानिंग बना कर घटना को अंजाम दिया है। मांडर पुलिस ने बताया कि बाकी 3 की क्या आयु है ये गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »