कॉंग्रेस को झटका : बोकारो आदिवासी मोर्चा के अशोक संग हजारों ने थामा भाजपा का दामन
AJ डेस्क: कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की पार्टी को एक सूत्र में बांधे रखने की रणनीति उनके अपने गृह जिला बोकारो में ही फेल हो गया है। कल (शनिवार) ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बोकारो पहुंचे थे। जहाँ उनका भव्य स्वागत हुआ था और आज (रविवार) ही कांग्रेस के आदिवासी प्रकोष्ठ के बोकारो जिला अध्यक्ष अशोक सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। अशोक सोरेन ने अपने हजारो कार्यकर्ताओं के साथ रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा के आदिवासी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव एवं भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर अशोक सोरेन ने कहा कि कांग्रेस ने मुझे बहुत सम्मान दिया, लेकिन कांग्रेस में एक सच्चा सिपाही सिर्फ झंडा ढोने के लिए ही होता है। आलाकमान कभी उसकी मेहनत को नहीं पहचानती है। मैं भाजपा का एक कार्यकर्ता बनकर अपने झारखंड के आदिवासियों के हित में सदैव निष्ठा से काम करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव और बाबूलाल मरांडी का कोटि-कोटि धन्यवाद देता हूं कि मुझ जैसे कार्यकर्ताओं को अपने हाथों ज्वाइन करा कर इतना बड़ा सम्मान दिया।
इस दौरान अशोक टुडू, बिनोद मुर्मू, परमेश्वर मुर्मू, रामधान, लाल चंद मुर्मू, प्रदीप मुर्मू, दुर्गा टुडू, पशुपति मांझी, शिव राम मुर्मू, मिहिर मांझी, सोना मुर्मू, सोहन, सुनील हेंब्रम, लखींद्र किस्कू, मुकेश किस्कू के 50 से ज्यादा सदस्यों महिला पुरुष ने अशोक सोरेन की अध्यक्षता में भाजपा का दामन थामा।
