दुःसाहस : चैतूडीह में आउटसोर्सिंग स्थल पर पुलिस की मौजूदगी में चला बम-गोली, देखें Video-

AJ डेस्क: धनबाद के कतरास थाना के चैतूडीह केजरीवाल डेको आउटसोर्सिंग में सोमवार को बमबाजी और गोलीबारी की वारदात हुई है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें असामाजिक तत्वों द्वारा गोलीबारी और बमबाजी करते साफ देखा जा सकता है। पुलिस के सामने ही बमबाजी और गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है।

 

 

एक तरह कांग्रेस के समर्थक और दूसरी और भी कांग्रेस के जलेश्वर महतो गुट के समर्थक आमने-सामने थे। दोनों के बीच चल रहे आंदोलन के दौरान तीसरे पक्ष के तरफ से बमबाजी की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद बाघमारा एसडीपीओ निशा मुर्मू कतरास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची हैं। साथ ही केजरीवाल आउटसोर्सिंग के आसपास के इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने मौके से दो जिन्दा बम बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

 

देखें Video-

 

 

घटना के संबंध में धनबाद पुलिस प्रवक्ता अमर कुमार पांडेय ने बताया कि कतरास थाना क्षेत्र के चैतुडीह डेको ऑउटसोर्सिंग में दो गुट वर्चस्व कायम करने को लेकर संघर्ष कर रहे थे। उसी दौरान किसी तीसरे गुट ने बमबाजी की। इस दौरान दो ब्लास्ट किया गया और दो जिन्दा बम बरामद किया गया है। साथ ही तीन लोगों को भी मोके से गिरफ्तार किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »