विधान सभा का घेराव कर रहे भाजपाईयों पर जम कर चली लाठियां, मचा भगदड़, देखें Video-

AJ डेस्क: झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए अलग कमरे के आवंटन और नियोजन नीति को लेकर BJP ने बुधवार को विधानसभा का घेराव किया। कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़ कर आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर रोकने का प्रयास किया। इसके बाद लाठीचार्ज कर दिया। इसमें BJP के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के बांह में चोट लगी है। पूर्व CM बाबूलाल मरांडी ने कहा- ‘मुझे भी मारने की कोशिश की गई, लेकिन मेरी सुरक्षा में लगे जवानों ने बचा लिया है। हेमंत सोरेन की सरकार विपक्ष की आवाज को कुचलना चाहती है।’

 

 

बाबूलाल मरांडी ने कहा- ‘सरकार नियोजन नीति, बेरोजगारी, बेकारी पर चर्चा नहीं करना चाहती है। कार्यमंत्रणा समिति में निर्णय के बाद भी सरकार इससे भाग रही है। संविधान इसकी इजाजत नहीं देता है। इसके बावजूद धर्म विशेष के लिए कमरा आवंटित किया गया है। विधानसभा में धर्म विशेष के लिए कमरा आवंटित करना सही नहीं हैं। अगर राज्य को मजहबी राज्य बनाने की कोशिश हुई तो पार्टी इसका विरोध करेगी। आज इसी के विरोध में राज्य भर के लोग विधानसभा घेराव करने पहुंच रहे हैं।

 

देखें Video-

 

 

लाठीचार्ज के बाद पार्टी के बड़े नेता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए हैं। बाबूलाल मरांडी ने कहा- ‘महिलाओं और निहत्थे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया है। BJP सिर्फ नमाज के लिए अलग कमरे के आदेश को वापस लेने की मांग करने जा रही थी। इसके बाद हमला किया गया है। ‘रांची की सड़कों पर सैकड़ों की संख्या में BJP के कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में विधानसभा की तरफ कूच कर रहे हैं।

 

 

जुलूस में पार्टी के विधायकों और सांसदों के अलावा राज्य के पूर्व CM रघुवर दास खुद शामिल हैं। उन्होंने कहा- ‘पहले ही स्पीकर को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था कि वे अपना फैसला वापस लें। वापस नहीं लेने पर विधानसभा के गेट पर धरना देंगे। बाप-दादा की राजनीति नहीं संघर्ष की राजनीति किया हूं।’

 

देखें Video-

 

 

BJP के विधानसभा घेराव कार्यक्रम के मद्देनजर रांची में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अरगोड़ा चौक से लेकर विधानसभा तक हर चौक-चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। BJP के कार्यकर्ताओं को पुरानी विधानसभा तक रोकने की तैयारी है। नहीं मानने पर उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। इसके लिए शहीद मैदान में अस्थायी जेल बनाया गया है।

 

 

BJP का आरोप है कि राज्य सरकार हिंदू विरोधी निर्णय ले रही है। पार्टी ने हेमंत सोरेन पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि सरकार के इशारे पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने यह अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक निर्णय लिया है। इस निर्णय से अन्य समुदाय के लोग आहत हैं। बुधवार को पूरे प्रदेश के हजारों कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »