RSS प्रमुख मोहन भागवत धनबाद पहुंचे, जोरदार स्वागत हुआ, 12 सितम्बर तक है प्रोग्राम

AJ डेस्क: हिन्दू और मुस्लिम का डीएनए एक बताने वाले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत अपने तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार सुबह पौने पांच बजे पटना से धनबाद पहुंचे। गंगादामोदर एक्सप्रेस से धनबाद स्टेशन पहुंचे आरएसएस प्रमुख का स्वयंसेवकों ने जोरदार स्वागत किया। जहां से वह सीधे अशोक नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर (राजकमल) के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि मोहन भागवत अगले तीन दिनों तक राजकमल में ही रुकेंगे। यहाँ वह सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित आरएसएस संघ झारखण्ड प्रांत के कार्यक्रम में भाग लेंगे।

 

 

जानकारी के अनुसार संघ प्रमुख 10 सितंबर से लेकर 12 सितंबर तक यही ठहरने वाले है। इस दौरान वह संघ के झारखण्ड-बिहार के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। साथ ही संगठनात्मक कार्यक्रमो की भी जानकारी लेंगे। इसके बाद दूसरे दिन आरएसएस प्रमुख महानगर, नगर कार्यकारिणी, शाखा प्रमुखों और मुख्य शिक्षक कार्यवाहक के साथ बैठक करेंगे। अंतिम दिन यानी 12 सितंबर को वह प्रबुद्ध लोगों के साथ मिलने वाले है।

 

 

बता दें कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में है। दरअसल मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान उन्होंने कहा था कि भारत के हिन्दू और मुसलमानों का डीएनए एक ही है। प्रत्येक भारतीय नागरिक हिन्दू ही है। उन्होंने कहा था कि इस्लाम आक्रमणकारियों के साथ भारत में आया था। भारत के किसी भी मुसलमान को देश में डरने की जरुरत नहीं है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »