झामुमो कांग्रेस गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं- दीपक प्रकाश

AJ डेस्क: BJP के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने झारखंड की गठबंधन सरकार को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। कांग्रेस के नेता को डर सताने लगा है कि JMM उनके वोट बैंक में सेंधमारी करना चाह रही है।

 

 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि अगर इतनी बातें अपनी पार्टी के लिए सोचते तो अपने नेतृत्व में हार की हैट्रिक में नहीं लगवाते। ये उनकी घबराहट बोल रही है। उनका वोट बैंक खिसकते जा रहा है, पहले उन्हें इसकी चिंता करनी चाहिए। राजेश ठाकुर ने कहा कि दीपक प्रकाश ऐसे भी कोई चुनाव नहीं लड़े हैं तो उन्हें इस बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है।

 

 

BJP ऑफिस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीपक प्रकाश ने कहा कि सत्ता आने के बाद मतवाले हाथी की तरह हेमंत सरकार चल रही है। ‌BJP कार्यकर्ताओं पर सरकार फर्जी मुकदमे कर रही है। कानून व्यवस्था चौपट है। यह अपनी असफलता छिपाने के लिए केंद्र सरकार को दोष दे रहे हैं। केंद्र सरकार वैक्सीन दे रही है, वह बर्बाद हो रही है।

 

 

BJP अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और चंदनकियारी के विधायक अमर बाउरी ने कहा कि इस अहंकारी और घमंडी सरकार का घमंड टूटना प्रारंभ हो गया है। नमाज कक्ष के आवंटन पर निर्णय लेने के लिए गठित कमेटी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आखिर सरकार को वापस होना पड़ा। यह लोकतंत्र की जीत है। कहा, सरकार जितना भी जुल्म कर लें, हम झारखंड को अफगानिस्तान नहीं बनने देंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »