कोयलांचल में किन्नरों का हो रहा जुटान, 22 से सम्मेलन

AJ डेस्क: देश की कोयला राजधानी धनबाद में पहली बार झारखंड ही नहीं बल्कि देश के कई अलग अलग राज्यों से किन्नरों का महा जुटान बुधवार से शुरू हो गया। किन्नरों का यह महा सम्मेलन झरिया के भागा स्थित अनिल टॉकीज विवाह हॉल में आयोजित किया गया है। जिसमें बंगाल, बिहार, झारखंड समेत देश कई राज्यों से किन्नर पहुंच रहे हैं। यह सम्मेलन 22 सितंबर से 24 सितंबर तक चलेगा।

 

 

इस महा सम्मलेन में किन्नरों के उत्थान और उसे सशक्त बनाने पर चर्चा की जाएगी। इस संबंध में झारखंड प्रदेश किन्नर समाज की अध्यक्ष छमछम देवी ने बताया कि सम्मेलन धनबाद में पहली बार आयोजित किया गया है। जिसमें लगभग एक हजार किन्नर भाग ले रहे हैं। झरिया में किन्नरों के जुटान को देखते हुए यहाँ काफी संख्या में लोग देखने के लिए पहुंच रहे है। लेकिन इस सम्मेलन में सिर्फ किन्नरों का ही प्रवेश है।

 

 

 

 

 

 

सम्मेलन में कोलकाता बढ़िया से पूजा नायक और उत्तर बंगाल से अल्बिया नायक, जहानाबाद से मीना नायक, कोलकाता बावरिया लव लवी नायक, गया से गुड़िया और नवाब नायक, शारदा नायक, हिलसा से कबूतरी नायक खास तौर पर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पहुंची है। इन लोगों ने बताया कि यह सम्मेलन किन्नरों के उत्थान और उनके शिक्षा के ऊपर जोर देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।

 

 

यह सम्मेलन 24 सितंबर तक चलेगा। इस सम्मेलन में झारखंड सरकार के सचेतक सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो और झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह भी भाग लेंगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »