चक्रवाती तूफान ‘गुल-आब’ के थपेड़ों से किन राज्यों को है ज्यादा खतरा, पढ़ें

AJ डेस्क: चक्रवाती तूफान गुल-आब (गुलाब) आज मध्यरात्रि तक 95 किमी प्रति घण्टा की रफ्तार से उत्तर आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओड़िसा के तट कलिंगपट्टनम और गोपालपुर के बीच होकर गुजरेगा।

 

 

मौसम विभाग की माने तो दक्षिण ओड़िसा और उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों में चक्रवाती तूफान गुल-आब का व्यापक असर दिखने को मिलेगा। इन क्षेत्रों में भारी बारिश होगी।

 

 

कल सोमवार के दिन तेलंगाना, विदर्भ और ओड़िसा में चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिलेगा। दक्षिण छतीसगढ़ का इलाका भी चक्रवाती तूफान से प्रभावित होगा। पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्से में भी बारिश होने की संभावना है। तेज हवा, भारी बारिश से प्रभावित राज्यों के नदी नाला, डैम के प्रभावित होने का खतरा हो सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »