तीसरा में एक कुआं से बीसीसीएल कर्मी का शव बरामद, 5 दिनों से था गायब

AJ डेस्क: झरिया के तीसरा थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह कुएं में एक बीसीसीएल कर्मी का शव तैरता हुआ मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तीसरा थाना क्षेत्र के तीसरा क्षेत्रीय अस्पताल के पास स्थित एक कुएं में 5 दिनों से लापता एमओसीपी कॉलोनी सेक्टर 2 निवासी बीसीसीएल कर्मी रतन उरांव का शव कुएं में तैरता मिला। मृतक नार्थ तिसरा के बीसीसीएल में केबल मैन के पद पर कार्यरत था।

 

 

जानकारी के अनुसार सुबह-सुबह कुछ स्थानीय लोग कुएं से पानी भरने गए थे। इसी दौरान उन्होंने कुएं में शव देखा। जिसके बाद खबर जंगल में लगी आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई और शव देखने के लिए मौके पर सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। घटना की सूचना पर तीसरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक के पुत्र सनोज ने शव को देखकर शव की पहचान अपने पिता के रूप में कर ली है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है।

 

 

 

 

 

मामले को लेकर तीसरा थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि कुएं में शव होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से शव को निकाल लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद एवं जांच पूरी होने के बाद ही कुछ स्पष्ट रूप से बताया जा सकता है। फिलहाल हर बिंदु पर मामले की जांच की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »