लग्जरी गाड़ी से बिहार जा रही भारी मात्रा में शराब को गोबिंदपुर पुलिस ने पकड़ा

AJ डेस्क: बिहार में जहरीली शराब ने कई लोगों की जान ले ली है, बावजूद इसके वहां अवैध तरीके से शराब भेजने का सिलसिला अब भी जारी है। धनबाद के गोविन्दपुर थाने की पुलिस ने शनिवार को एक जाइलो वाहन का पीछा कर अवैध शराब की बड़ी खेप को जब्त किया है। पुलिस ने इस दौरान दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

 

 

पकड़े गए दोनों ही शख्स कुणाल राज (23) और चालक सचिन कुमार (20) बिहार के लखीसराय के रहने वाले हैं। दोनों झरिया से शराब कार में लेकर बिहार जा रहे थे। जब्त शराब में 6 पेटी मैकडवेल्स, 4 पेटी इम्पेरियाल ब्लू और 1 पेटी रॉयल स्टेज शामिल है।

 

 

 

 

 

डीएसपी अमर कुमार पांडेय को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर गोविंदपुर थाने की पुलिस ने साहिबगंज रोड में वाहन पर लदी शराब को जब्त किया। डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने बताया कि वाहन संख्या PB 32-J-7066 को जब्त किया गया है। इस तस्करी में शामिल लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »