खुलासा : 17 बाइक चोर के साथ 13 दोपहिया बरामद, अपराधियों का तार गिरिडीह व जामताड़ा से जुड़ा

AJ डेस्क: धनबाद के SSP संजीव कुमार ने एक रणनीति बनाकर बाइक चोरों को जाल में फंसाने की जो योजना बनाई, उसमें धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई। पुलिस की सक्रियता से बाइक चोरी की घटना पर अंकुश लगा ही, उनके द्वारा बिछाए गए जाल में 17 बाइक चोर भी फंस गए।

 

 

मंगलवार को SSP संजीव कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कोयलांचल में अचानक बाइक चोरों की सक्रियता बढ़ गयी थी। इस घटना को उन्होंने चैलेंज के रूप में लिया और एक रणनीति बनाते हुए गिरोह का खुलासा करने में भिड़ गए। पुलिस की एक विशेष टीम भी बनाई गई।बाइक चोरी होने वाले स्पॉट को चिन्हित किया गया। हॉट स्पॉट पर CCTV कैमरे लगवाए गए। अलग अलग हॉट स्पॉट पर कुल 44 CCTV कैमरे लगाए गए और उसके सहारे निगहबानी शुरू कर दी गयी।

 

 

 

 

 

 

SSP संजीव कुमार ने बताया कि जिला के सभी थाना को विशेष निर्देश दिया गया।शहरी क्षेत्र के भीड़ वाले इलाकों पर विशेष नजर रखी जाने लगी। अंततः जिला की पुलिस ने चोरी के 13 बाइक बरामद करने में सफलता हासिल किया ही, साथ ही 17 बाइक चोरों को भी दबोच लिया गया। SSP ने बताया कि जांच और पूछताछ के क्रम में यह बात सामने आई कि पड़ोसी जिला जामताड़ा और गिरिडीह के अपराधियों के साथ बाइक चोरों का कनेक्शन है। उन्होंने कहा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »