तीन से छह दिसम्बर तक झारखण्ड में होगी बारिश, “JAWAD” चक्रवात का होगा असर

AJ डेस्क: अंडमान सागर में बन रहे निम्न दबाव एक दो दिनों में चक्रवात का रूप धारण कर लेगा। चार दिसम्बर को यह उत्तरी आंध्र और दक्षिणी उड़ीसा के तट से टकराएगा। आने वाले इस चक्रवात का नामकरण सऊदी अरब ने ‘जावेद’ रखा है।

 

 

रांची स्थित मौसम विभाग के अनुसार परसों यानि तीन दिसम्बर शुक्रवार से ही झारखण्ड के मौसम में बदलाव नजर आने लगेगा। तीन दिसम्बर को झारखण्ड के दक्षिणी व उससे सटे मध्य भागों में हल्की बारिश शुरू हो जाएगी। चार और पांच दिसम्बर को राज्य के दक्षिणी एवम मध्य और उत्तरी पूर्वी क्षेत्र के जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। यानि कि तीन दिसम्बर के तुलना में चार और पांच दिसम्बर को थोड़ी अधिक बारिश होगी।

 

 

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि 6 दिसम्बर को कोल्हान, संथाल और उसके निकटवर्ती जिलों में बारिश होगी। कुल मिलाकर तीन से छह दिसम्बर तक चक्रवात JAWAD झारखण्ड की धरती को भिंगोएगा। सात दिसम्बर से झारखण्ड वासियों को बारिश से राहत मिलेगी लेकिन उसके बाद ठंढ का प्रकोप बढ़ने से इंकार नही किया जा सकता।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »