कमजोर पड़ता जा रहा चक्रवात ‘जवाद’

AJ डेस्क: चक्रवात ‘जवाद’ उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर पिछले 6 घण्टों के दौरान 18 किमी प्रति घण्टे की गति के साथ उत्तर, उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ गया है। जवाद पूरी (ओड़िसा) से लगभग 70 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व, गोपालपुर (ओड़िसा) से एक सौ किमी पूर्व, दक्षिण-पूर्व, पारादीप (ओड़िसा) से 150 किमी दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम और विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 320 किमी पूर्व-उत्तर पूर्व में है। इसके उत्तर-उत्तर-पूर्व में बढ़ना जारी रहने की संभावना है।

 

 

 

 

 

रांची मौसम विभाग के अभिषेक आनंद के अनुसार इसके और कमजोर होकर एक डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। इसके बाद जवाद उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर ओड़िसा तट के साथ पश्चिम बंगाल तट की ओर बढ़ने की संभावना है। रविवार की मध्य रात्रि के आस पास चिन्हित निम्न दबाव क्षेत्र में इसके कमजोर होने की संभावना है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »