बोकारो के बाँधडीह में ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, पिता-पुत्री की मौत, महिला गम्भीर

AJ डेस्क: बोकारो चास हाईवे पर बाँधडीह के समीप आज दर्दनाक घटना घटी। चास से कसमार जा रहे बाइक सवार को तेज गति से आ रहे ट्रक ने रौंद डाला। इस घटना में पिता-पुत्री की मौत हो गयी। वहीं गम्भीर रूप से जख्मी महिला को चिकित्सकों ने धनबाद रेफर कर दिया है।

 

 

कसमार के समीप रहने वाला यह परिवार चास के पुपुनकी में अपने ससुराल आया था। ससुराल में वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद यह सभी अपने घर लौट रहे थे। हाईवे पर बाँधडीह के समीप एक ट्रक ने बाइक पर सवार पति पत्नी और छोटी बच्ची को रौंद डाला। मौके पर ही पुरुष की मृत्यु हो गयी। स्थानीय लोगों ने जख्मी माँ बेटी को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां बच्ची ने दम तोड़ दिया। बुरी तरह जख्मी महिला को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने धनबाद रेफर कर दिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »