बॉस फहीम का बेटा इकबाल खान भी गया सलाखों के पीछे, धनबाद पुलिस की कड़ी नजर वासेपुर पर

AJ डेस्क: अब वासेपुर में बॉस के नाम से प्रख्यात फहीम खान का बेटा इकबाल खान भी पुलिस के चंगुल में फंस गया। पुलिस ने आज ही इकबाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

 

यह कहा जा सकता है कि वासेपुर में फन उठा रहे अपराधियों को कुचलने का मन धनबाद पुलिस बना चुकी है। नन्हे हत्याकांड और उसके बाद प्रिंस के द्वारा अपना वीडियो वायरल कर माहौल बनाए जाने के प्रयास को धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने गम्भीरता से लिया था। उस वक्त SSP संजीव कुमार ने कहा था कि वासेपुर में रंगदारों का फन कुचल दिया जाएगा। SSP की रणनीति पर धनबाद पुलिस काम करते हुए लगभग एक दर्जन अपराधियों और शूटरों को बम, गोली, बंदूक, पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए प्रिंस की माँ को भी सलाखों के पीछे पहुँचा दिया।

 

वासेपुर में बॉस फहीम के खिलाफ उसी का भगिना प्रिंस और उसके भाई विगुल फूंक चुके हैं। इस कड़ी में आज एक पुराने रंगदारी के मामले में बैंक मोड़ पुलिस ने बॉस फहीम के बेटे को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। SSP की रणनीति के अनुसार वासेपुर में सक्रिय दोनों गुट को कानूनी गिरफ्त में लाकर वहां विधि व्यवस्था का राज कायम कर देना है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »