सूबे के 14 सौ पेट्रोल पंप वाले मंगलवार को हड़ताल पर

AJ डेस्क: झारखण्ड के लगभग 14 सौ पेट्रोल पंप वाले मंगलवार को हड़ताल पर जा रहे हैं। पेट्रोलियम एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह का कहना है कि इस हड़ताल के लिए हेमंत सरकार जिम्मेवार है।

 

 

प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह का कहना है कि तीन दिसम्बर को राज्य के वित्त मंत्री से मिलकर तीन प्रमुख मांगे रखी गयी थी। जिसमे पेट्रोल पंप वालों का सरकारी विभागों में पड़े बकाया का भुगतान, वैट में 5 प्रतिशत की कमी और बायो डीजल के नाम पर डीजल में मिलावट होने की जांच कर कार्रवाई करने की मांग शामिल थी। श्री सिंह ने बताया कि वित्त मंत्री ने सरकारी विभागों पर बकाया राशि का भुगतान कराने का आश्वासन दिया था लेकिन इस दिशा में अब तक कोई आदेश भी नही निकला है। बाकि के दो अन्य मांगों पर सरकार चुप्पी साधे रही।

 

 

श्री सिंह ने कहा कि मंगलवार की सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक राज्य के पेट्रोल पंप बन्द रहेंगे। इस अवधि में दूध गाड़ी और एम्बुलेंस को बन्द से अलग रखा गया है। वहीं आकस्मिक घटना होने पर प्रशासनिक वाहनों को तेल उपलब्ध कराया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »