VIDEO- गरीबों का निवाला लूटने वाले की गुंडई, ग्राहक को पीट दिया

AJ डेस्क: एक कार्डधारी द्वारा अनाज मांगे जाने पर पीडीएस दुकानदार भड़क गया।इसके बाद दोनों के बीच तू तू मैं मैं हुई।देखते ही देखते पीडीएस दुकानदार ने कार्डधारी के ऊपर लात और घूसों की बौछार कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विभागीय अधिकारियों के पास भी इस घटना का वीडियो पहुंच चुका है। विभाग के अधिकारी जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।

 

 

मामला बाघमारा प्रखंड के फाटामाहुल पंचायत के कांको का बताया जा रहा है। यहां स्थित तारा देवी की पीडीएस दुकान में अनाज वितरण को लेकर कार्डधारी और संचालक के बीच पहले कहा सुनी हुई। बाद में मारपीट भी हुई। कार्डधारी राशन की मांग कर रहा था। वह उत्तेजित लहजे में बार बार अनाज की मांग करता रहा। इसी बीच बहसबाजी हुई। इसी बीच पीडीएस दुकान की अध्यक्ष तारा देवी के देवर काफी आक्रोशित हो गया और उसने कार्डधारी सुबोध मंडल की पिटाई कर दी।

 

VIDEO-

 

 

इधर यह वायरल वीडियो विभाग के अधिकारियों के पास भी पहुंच गया है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी भोगेन्द्र ठाकुर ने इस मामले पर कहा है कि मामले की जानकारी मिली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। पीडीएस संचालक के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया गया है। संचालक की गिरफ्तारी के बाद उसे पीडीएस दुकान से निलंबित कर दिया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »