स्व.बिंदेश्वरी दुबे की पुण्य तिथि चेन्नई में मनाया गया, रवि चौबे ने बांटा भोजन और मास्क

AJ डेस्क: एकत्रित बिहार के दिगज़ कांग्रेस नेता स्वर्गीय पंडित बिंदेश्वरी दुबे की आज पुण्यतिथि यूथ इंटक झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रवि चौबे ने चेन्नई के एगमोर में कार्यरत मजदूरों के बीच मास्क और भोजन सामग्री वितरण कर मनाया।

 

 

इस दौरान श्री चौबे ने दिवंगत बिंदेश्वरी दुबे को याद करते हुए कहा कि आज के दिन बाबा बिंदेश्वरी दुबे ने अपनी अंतिम सास चेन्नई में ली थी और आज मेरा सौभाग्य है की उनकी पुण्यतिथि यहां मनाने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा हैं। दिवंगत दुबे जी बिहार-झारखंड के कांग्रेस इंटक के जनक होने के साथ साथ संपूर्ण भारत के मज़दूरों के मसीहा के तौर पर जाने जाते थे। सपरिवार उनको याद करते हुए पुण्यतिथि मनाना गर्व की बात है। कार्यक्रम के दौरान कोविड नियमो का पालन करते हुए 70 मज़दूरों व बच्चो के3 बीच मास्क और भोजन सामग्री का वितरण किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »