VIDEO- झारखण्ड में मौसम बदलेगा रंग, होगी बारिश भी
AJ डेस्क: झारखंड का माैसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है। इसके कारण राजधानी समेत समूचे झारखंड में पड़ रही ठंड से लोगों को राहत मिलेगी। झारखंड में बादल छाने के साथ बारिश के भी आसार जताए गए है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगा।
माैसम केंद्र की पूर्वानुमान के अनुसार, 22 जनवरी से झारखंड में आंशिक बादल छाए रहेंगे। भारतीय माैसम विज्ञान केंद्र रांची के हेड अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के उत्तरी हिस्से में बारिश हाेने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस दौरान ओलावृष्टि और वज्रपात भी हो सकती है। इस वजह से दिन के तापमान में थाेड़ी गिरावट आएगी, लेकिन रात का तापमान बढ़ेगा।
VIDEO-
माैसम केंद्र के अनुसार, अगले तीन से चार दिनाें में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे दाे से चार डिग्री की वृद्धि हाेगी। 22 से 24 जनवरी तक उत्तरी, दक्षिणी व मध्य हिस्से में बारिश हाेगी। 23 जनवरी को बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी किया गया है। 26 जनवरी से मौसम सामान्य होने लगेगा।
