बियाडा के क्षेत्रीय निदेशक से भेंट कर यूथ इंटक ने सात सूत्री मांग पत्र सौंपा

AJ डेस्क: श्रमिकों की सुविधाओं को लेकर 7 सूत्री मांगो के साथ प्रदेश अध्यक्ष यूथ इंटक कुमार रवि चौबे के नेतृत्व में यूथ इंटक बोकारो के सदस्य बालिडीह औधोगिक क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक कीर्थिश्री से मिले। इस दौरान रवि ने क्षेत्रीय निदेशक से बियाडा में कार्यरत श्रमिकों के प्रति लचर व्यवस्था और उनके दैनिक जरूरतों को लेकर विस्तार पूर्वक वार्ता की।

 

यूथ इंटक ग्रामीण जिला अध्यक्ष द्वारा दिए गए पत्र में कहा गया है-

1. महिला श्रमिकों की बचाव, सुरक्षा और विश्राम कक्ष की व्यवस्था।

 

2. उद्योगों में स्थानीय लोगों को ज्यादा नौकरी देना।

 

3. दूर से आने जाने वाले श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री दीदी किचन या कारखाने के सीएसआर के तहत भोजन व्यवस्था प्रदान करने।

 

4. बियाड़ा में जगह जगह विश्रामगृह और पेयजल उपलब्ध कराना।

 

5. बियाड़ा के कारखानों में वायु प्रदूषण नियंत्रण उपकरण लगने पर सक्त आदेश पारित करना।

 

6. बियाड़ा में सीएसआर द्वारा श्रमिक परिवार के बच्चो के मॉडल स्कूल और परिवार को स्वास्थ की व्यवस्था देने।

 

7. बियाड़ा में सुरक्षा हेतु सड़को पर परावर्तक और लाईट की व्यवथा।

 

वार्ता में क्षेत्रीय निदेशक ने सभी मांगो को गंभीरता से लेते हुए यथासंभव कार्रवाई का आश्वासन दिया। रवि ने वार्ता के बाद क्षेत्रीय निदेशक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निदेशक की सकारात्मक रवैया काबिले तारीफ़ है। हमें पूर्ण विश्वास है की इनके कार्यकाल में मज़दूरों को सम्मान प्राप्त होगा। मैके पर जिला अध्यक्ष अब्दुल्लाह अंसारी, सहबाज, अरविंद ठाकुर, प्रमोद मिश्रा, बद्रीनाथ आदि मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »