चतरा : TSPC का मिनी गन फैक्ट्री ध्वस्त करते हुए पुलिस ने नक्सली को दबोचा

AJ डेस्क: चतरा जिला पुलिस ने एक बार फिर तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी के उग्रवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। TSPC के सब जोनल कमांडर रवि उर्फ रोहित उर्फ नहू भुइयां उर्फ संतोष भुइयां को कार्बाइन और नक्सली साहित्य के साथ गिरफ्तार किया है। रवि के विरुद्ध चतरा एवं पलामू जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कम से कम आधा दर्जन मामला दर्ज है। वह कुंदा थाना क्षेत्र के बधार गांव निवासी अगस भुइयां का पुत्र है। उसकी निशानदेही TSPC की मिनी गन फैक्ट्री एवं प्रशिक्षण केंद्र को पुलिस ने ध्वस्त कर दिया।

 

 

 

 

 

 

गिरफ्तारी की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुंदा थाना के जंगली क्षेत्र में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन TSPC का शीर्ष कमांडर अपनी टीम के साथ विचरण कर रहा है और विकास कार्यों के एवज में ठेकेदारों से अवैध वसूली के लिए बैठकें कर रहा है। है। पुलिस अधीक्षक ने सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक रविदास के नेतृत्व में एक दल का गठन किया। गठित दल में कुंदा थाना एवं लावालौंग थाना पुलिस को शामिल किया गया।

 

 

 

 

 

गुरुवार की मध्य रात्रि को छापेमारी दल अन्नगढ़ा जंगल पहुंची। वहां पर से छापेमारी दल ने सब जोनल कमांडर रवि को लोडेड कार्बाइन के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण राज को खोला। उसकी निशानदेही पर अन्नगड़ा जंगल में संचालित TSPC के अवैध कैंप को ध्वस्त कर दिया। इतना ही नहीं वहां पर ही मिनी गन फैक्ट्री को भी तहस-नहस कर दिया। मिनी गन फैक्ट्री को ध्वस्त करने से पूर्व वहां से भारी हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले सामानों को जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह एक बड़ी उपलब्धि है। छापेमारी दल में शामिल पुलिस अधिकारियों व जवानों को सम्मानित किया जाएगा। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार सब जोनल का कमांड एरिया चतरा और पलामू था। अभियान में टीम में कुंदा थाना प्रभारी परमानंद मेहरा, लावालौंग थाना प्रभारी विवेक कुमार एवं अन्य शामिल थे।

 

 

 

 

 

बरामद हथियार-

लोडेड कार्बाइन एक, गोली 55, बैरल बनाने वाला तीन लोहे का पाइप, राइफल स्प्रिंग चार, खाली मैगजीन छह, 55 बंडल डेटोनेटिंग वायर, 600 पीस जिलेटिन स्टिक, 33 स्टील का छोटा केन, वायर लगा हुआ एक डेटोनेटर शामिल है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Input-Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »