प्रिंस खान ने वीडियो वायरल कर कहा- मेरे परिवार को खरोंच आया तो—-(वीडियो)

AJ डेस्क: नन्हें हत्याकांड में फरार चल रहा वासेपुर का प्रिंस खान सोशल मीडिया का खूब सहारा ले रहा है। उसके द्वारा ताजा जारी किए गए वायरल वीडियो में कई तरह के नसीहत के साथ धनबाद के SSP से कहा गया है कि उसके परिवार को नाहक परेशान किया गया तो कश्मीरी सेब ( बम से तात्पर्य) बरसा कर तबाही ला देंगे।

 

 

इस बार प्रिंस खान ने तीन क्लिप में वीडियो जारी किया है। इसके पहले जब भी वह वीडियो जारी करता था, उसका तेवर अलग होता था जबकि इस बार वह नसीहत, ज्ञान देता हुआ वीडियो जारी किया है। थाना स्तर के पुलिस वाले कैसे किसी को अपराधी बना देते हैं, यह भी कहा गया है।

 

VIDEO-

 

 

 

प्रिंस खान धनबाद पुलिस की बढ़ती दबिश से परेशानी महसूस करता दिख रहा है। पुलिस दबिश का ही परिणाम है कि उसके समर्थक कोर्ट में सरेंडर करते जा रहे हैं। जानकार बताते हैं कि अब पुलिस फरार चल रहे प्रिंस खान के यहां कुर्की जब्ती की कार्रवाई करने के तैयारी में जुट गई है।

 

 

वायरल वीडियो में SSP से कहा गया है कि सबका परिवार होता है। मेरे परिवार को बेवजह परेशान किया गया तो जहां तहां कश्मीरी बम गिराऊंगा, निर्दोष लोगों की जानें जाएगी, जिसके लिए सरकार नही जिला प्रशासन जिम्मेवार होगा। उसने यह भी कहा कि कोयला, लोहा, निगम, DRM, जमीन कारोबारी उसके टार्गेट में हैं। डॉक्टर तो भगवान होता है, हम भगवान से नही टकरा सकते।

 

दुश्मनों की हत्या करने की बात करने वाला, हत्या की जिम्मेवारी लेने वाला शख्स जब खुद पर पड़ने की आहट मात्र महसूस करता है तो बैचेन होकर वीडियो वायरल करता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »