कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपा ने दिया धरना

AJ डेस्क: धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर आज भाजपा ने धनबाद सहित राज्य भर में गिरती विधि व्यवस्था के विरुद्ध धरना दिया।

 

धरना स्थल पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके बाबूलाल मरांडी ने कहा कि संतरी से मंत्री तक, चौकीदार से अधिकारी तक उगाही में लगे हुए हैं। प्रदेश में बिचौलियों, अपराधियों की सरकार है। चारों तरफ लूट मची हुई है। श्री मरांडी ने कहा कि सरकार को उखाड़ फेंकना होगा, तभी राज्य सही पटरी पर लौट सकेगा।

 

श्री मरांडी ने कहा राज्य की जनता की हिफाजत करना भाजपा का धर्म है। इसके लिए भाजपा सड़क पर उतरेगी। यहां बता दें कि कल भाजपा ने पुलिस को चूड़ी देने की घोषणा की थी, आज अपरिहार्य कारणों से यह स्थगित हो गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »