IAS पूजा सिंघल हो गईं निलंबित, नोटिफिकेशन जारी

AJ डेस्क: आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार के मामले से घिरी IAS पूजा सिंघल को सस्पेंड कर दिया गया है। झारखंड सरकार ने पूजा सिंघल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसे लेकर विभाग की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। एक दिन पहले उन्हें जेल भेज दिया गया था। जेल जाने से पहले ही चक्कर आ गया… और एक रात जेल में बिताने के बाद सुबह से उनका ब्लड प्रेशर भी बढ़ गया है।

 

 

 

10 मिनट की काउंसिलिंग के बाद वो 162/100 हो गया। इसकी दवा उन्हें दी गई है। हालांकि जेल जाने के दौरान हुए हेल्थ चेकअप में वो पूरी तरह फिट थीं। जेल में भी उन्होंने तनाव और नींद की गोलियां ली हैं। मालूम हो कि खूंटी में मनरेगा घोटाले मामले में 16 घंटे की पूछताछ के बाद पूजा सिंघल को अरेस्ट कर लिया गया था। इसके बाद रात 10 बजे होटवार जेल भेज दिया गया था।

 

 

 

 

 

 

वहीं ED ने तीसरे दिन भी उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। उनके पति अभिषेक झा भी ED ऑफिस पहुंच गए हैं। वहीं इनके CA सुमन सिंह को ED के कोर्ट में पेश किया गया है। ED सूत्रों की मानें तो आज तीनों को सामने बिठाकर पूछताछ कर सकती है। इसके साथ ही 17 करोड़ रुपए मिलने के मामले में आज ED तीसरी गिरफ्तारी कर सकती है। इसमें IAS पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा को गिरफ्ता किया जा सकता है।

 

 

मनी लाउंड्रिंग केस में गिरफ्तार झारखंड की खान सचिव पूजा सिंघल की बुधवार की रात रांची के होटवार जेल में कटी। अपनी लग्जरी लाइफ और ब्यूरोक्रेट्स सर्कल में पार्टियों के लिए मशहूर पूजा सिंघल ने जेल में नींद और तनाव की दवा खाकर रात गुजारी। पूजा सिंघल रात के करीब दस बजे जेल पहुंचीं। यहां उन्हें महिला वार्ड में रखा गया है।

 

 

जेल जाने से पहले ED की ओर से पूजा सिंघल के लिए तीन दवाएं खरीदकर दी गईं। इनमें नींद (एंजाइटी की दवा) मेलोसेट 3 मिग्रा, बीपी की दवा नोडम 5 मिग्रा और थायराइड की दवा अल्प्रेक्सइन 100 एमजी हैं। डॉक्टरों के अनुसार, मेलोसेट नींद के साथ तनाव भी दूर करती है।

 

 

उनके जेल पहुंचने से पहले जेल प्रशासन ने तैयारी पूरी कर रखी थी। रात में पहुंचने के कारण सुरक्षाकर्मी तक को दरवाजा खोलने और रजिस्टर में एंट्री के लिए तैनात रखा गया था। जेलर ने बताया कि पूजा सिंघल को आम कैदियों से अलग सेल में रखा गया है।

 

 

मनी लाउंड्रिंग मामले में बुधवार को लगभग 16 घंटे की पूछताछ के बाद पूजा सिंघल को ED ने अरेस्ट किया था। इससे पहले पूजा सिंघल को रात में ही ED के विशेष न्यायाधीश प्रभात कुमार शर्मा के समक्ष आवासीय कार्यालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें होटवार जेल भेज दिया गया। पूजा सिंघल को आज से 5 दिन के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »