लालमणि वृद्धा आश्रम में अजय का प्रथम पुण्य तिथि मनाया गया

AJ डेस्क: धनबाद के टुंडी स्थित लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में बिहार श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय आर के प्रसाद के पुत्र अजय कुमार सिन्हा का प्रथम पुण्यतिथि मनाया गया। इस मौके पर स्वर्गीय अजय कुमार सिन्हा की बड़ी बहन एवं बिहार श्रमिक संघ के महा सचिव रेखा सिन्हा, भाई एवं बिहार श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष विनय कुमार सिन्हा, छोटे भाई विजय सिन्हा, संगीता सिन्हा, सौरभ सिन्हा, श्वेता सिन्हा, सक्षम सिन्हा, समर्थ सिन्हा, विश्वजीत सिन्हा, अर्चना सिन्हा सहित समस्त सिन्हा परिवार के लोगों ने स्वर्गीय अजय कुमार सिन्हा के तस्वीर पर फूल माला चढ़ा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

 

 

इस मौके पर जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के भूली नगर अध्यक्ष अरुण कुमार मंडल, आश्रम के अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद गद्दी, कार्यकारिणी अध्यक्ष सुधीर वर्णवाल, आश्रम के सचिव डॉ देवेंद्र सरण, सह सचिव सुरेंद्र यादव, शुबल कुमार, शांति देवी सहित आश्रम में रह रहे माता पिता तुल्य बुजुर्ग लोगों ने भी स्वर्गीय अजय कुमार सिन्हा की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। इस मौके पर आश्रम में रह रहे बुजुर्ग लोगों को स्वर्गीय अजय कुमार सिन्हा के परिवार वालों ने भोजन कराया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »