रंगदारी की वसूली होती थी धनबाद जेल से, जेलर हुए सस्पेंड

AJ डेस्क: धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार के चक्रव्यूह में अमन सिंह का सल्तनत कुछ यूं घिरा कि जेल के अंदर से चल रहे रंगदारी वसूली और उसे सरंक्षण देने के खेल का पर्दाफाश हो गया।

 

 

एसएसपी संजीव कुमार ने पिछले दिनों प्रेस कांफ्रेंस में बोला था कि धनबाद में फोन पर धमकी देकर रंगदारी मांगने का पूरा खेल जेल के भीतर से अमन सिंह खेल रहा है। एसएसपी ने इसकी शिकायत जेल के वरीय अधिकारियों से भी की थी। धनबाद में दहशत का पर्याय बन चुके अमन सिंह को धनबाद पुलिस ने कोर्ट से आदेश प्राप्त कर दुमका जेल में शिफ्ट करवा दिया। इधर उसके कई गुर्गों को भी पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

 

 

धनबाद जेल से रंगदारी वसूली की शिकायत पाकर जेल आईजी ने इसकी गंभीरता से जांच करवाया। जेल के सीसीटीवी कैमरा से लेकर जैमर तक में गड़बड़झाला नजर आया। तत्पश्चात धनबाद के जेलर निलंबित कर दिए गए और जेल अधीक्षक के अन्यत्र तबादला किए जाने की अनुशंसा की गई है।

 

 

शूटर अमन सिंह गिरोह का कमर तोड़ने में एक हद तक धनबाद पुलिस को सफलता मिल चुकी है। इस गैंग के आर्थिक ढांचा पर भी पुलिसिया रणनीति का प्रहार हो चुका है। दो चार फरार चेंगडे की गिरफ्तारी बाकि है। अमन गिरोह पर एसएसपी ने रणनीति बनाकर जिस तरह चौतरफा हमला किया है, धनबाद के व्यवसाई वर्ग को संभवतः उसका लाभ मिल सकता है।

 

 

शूटर अमन सिंह के भाई अजय सिंह ने पुलिस के सामने कई राज खोल दिए हैं। अब धनबाद पुलिस अजय की सूचना पर आगे की कार्रवाई की रणनीति बना रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »