“मिल गए बाबा, हर हर महादेव”: नारा गूंजा काशी में, ज्ञानवापी का सर्वे पूरा

AJ डेस्क: काशी वासियों में हर्ष व्याप्त है। चहुंओर मिल गए बाबा, हर हर महादेव का नारा गूंज रहा है। भीतरखाने से छनकर यह बात आ रही है कि नंदी बाबा के सामने थोड़ी दूरी पर सर्वे टीम को एक “शिवलिंग” मिला है।

 

 

एक पक्ष का मानना है कि नंदी बाबा का मुख हमेशा शिव जी की तरफ ही होता है। सर्वे के दौरान ऐसा हुआ भी। नंदी बाबा के सामने थोड़ी दूरी पर तालाब में शिवलिंग मिल गया। कोर्ट ने जिला प्रशासन को उस स्थल को सील करते हुए वहां किसी के भी जाने पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी कर दिया है। जांच कमिटी संबंधित कोर्ट को अलग अलग जांच रिपोर्ट सौंपेगी। कल मंगलवार को जांच कमिटी की रिपोर्ट पर सुनवाई होगी।

 

 

 

 

 

 

विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख जितेंद्र सिंह बिसेन का दावा-

-12 फीट से अधिक बड़ा मिला है शिवलिंग।

 

-न्यायालय ने उक्त स्थान को सीज करने का आदेश दिया है।

 

-शिवलिंग को आदेश के निर्देश पीआर संरक्षित किया जाएगा।

 

-जल्द से जल्द आदि विशेश्वर का बनेगा भव्य मंदिर।

 

-50 साल किसी को इंतजार नही करना पड़ेगा।

 

-जिस स्थान पर शिवलिंग मिला उसी स्थान पर भव्य मंदिर बनेगा।

 

-इसका स्वरूप तैयार किया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »