धनबाद के तीस थाना में खुला “महिला हेल्प डेस्क”, एसएसपी ने किया उद्घाटन
AJ डेस्क: धनबाद जिला के 30 थानों में महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई है। शनिवार को पुलिस लाइन में एक कार्यक्रम का आयोजन कर खुद एसएसपी संजीव कुमार ने इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर महिलाओं से सम्बंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए इन सभी सभी थानों को एक एक स्कूटी भी दिया गया, जिसका उपयोग थाने में पदस्थापित महिला पुलिस पदाधिकारी ससमय घटनास्थल पर पहुंचने के लिए कर सकेंगी।
इस मौके पर एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय ने पुलिस आधुनिकीकरण एवं महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के 30 थानों को स्कूटी उपलब्ध कराया है। जिसका इस्तेमाल महिला पुलिस पदाधिकारी महिलाओं से संबंधित मामले में घटनास्थल पर पहुंचने में कर सकेंगी। इससे पुलिस के अनुसंधान में भी तेजी आएगी। साथ ही महिला हेल्प डेस्क की स्थापना से महिलाओं को अब इन थानों में विशेष तरजीह भी मिल सकेगी।
