कांग्रेसी नेता बंधु तिर्की के ठिकानों पर CBI का रेड
AJ डेस्क: पूर्व मंत्री सह कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की के आवास पर सीबीआई ने छापेमारी की है। नेशनल गेम्स से जुड़े मामले में सीबीआई मोरहाबादी आवास पहुंच कर छापेमारी कर रही है। बता दें कि सीबीआई की टीम पहले बनहोरा स्थित आवास पर छापेमारी की जिसके बाद मोरहाबादी स्थित आवास पर छापा मारा है।
बता दें कि CBI ने हाई कोर्ट के आदेश (11 अप्रैल) पर 22 अप्रैल को राष्ट्रीय खेल घोटाले में दो FIR दर्ज किया था। पहला मामला RC 0242022A001 है, जो मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण में हुई अनियमितता से जुड़ी है। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है।

दूसरा मामला RC 0242022A002 है, जो खेल आयोजन से जुड़े घपले घोटाले से जुड़ा है। पहले इस मामले की जांच ACB कर रही थी। जिसमें बंधु तिर्की गिरफ्तार भी किए गए थे और उनके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की गई थी। इस मामले में ACB ने बंधु तिर्की को अप्राथमिक अभियुक्त बनाया था। मालूम हो झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हैं बंधु तिर्की, पूर्व मंत्री के साथ साथ हाल ही में झारखंड के मांडर विधानसभा से इनकी विधायकी गई है।
