भोजपुरी गीतकार अखिलेश को धमकाने वाले बनारस से गिरफ्तार

AJ डेस्क: भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव के गीतकार और लेखक अखिलेश कश्यप को सोशल मीडिया पर धमकी देने वाले युवक को बक्सर पुलिस ने वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार युवक जिला के इटाढ़ी थाना क्षेत्र का निवासी है, जो फेसबुक पर हाथ में पिस्तौल चमकाते हुए भोजपुरी कलाकार के लेखक अखिलेश कश्यप तथा उनके अन्य सहयोगियों को लगातार धमकी दे रहा था। इस मामले में आईपी एड्रेस के आधार पर बक्सर के इटाढ़ी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

 

 

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए एसपी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि भोजपुरी अभिनेता के गीतकार अखिलेश कश्यप के द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर इटाढ़ी थाने में शुक्रवालिया गांव निवासी मन्नू उपाध्याय उर्फ लंठा बाबा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद अभियुक्त की तलाश की जा रही थी।

 

 

इसी बीच ज्ञात हुआ कि वह वाराणसी में छिपा हुआ है। जिसके बाद एसआइटी का गठन कर उसे वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »