बाप ने बेटे को मारी गोली, पैसे का था विवाद

AJ डेस्क: भोजपुर जिले में एक बार फिर से आपसी विवाद को लेकर बाप-बेटे के बीच बंदूक गरजि है। जिसमें बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। मामला बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया टावर रोड की है। जहां 30 वर्षीय सनोज कुमार अपने दुकान में ड्यूटी कर रहा था उसी दौरान उसके पिता के साथ कुछ हथियारबंद लोग आए और सनोज को गोली मारकर बाइक से फरार हो गए। घायल तरारी का रहने वाला बताया जा रहा है। सनोज ने बताया कि उनका विवाद पैसे के लेनदेन को लेकर चला रहा था जिसके कारण यह घटना घटी है।

 

 

घायल सनोज ने अपने पिता सहित अन्य लोगों को इस घटना में अभियुक्त बनाया है। वहीं घटना के बाद पुलिस ने आरा के एक निजी क्लिनिक में सनोज का गोली निकलवाया। जहां सनोज की स्थिति गंभीर बनी हुई है। हालांकि परिजनों के बयान पर पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। वहीं चिकित्सकों ने घायल के गले से गोली निकाल दिया है। हालांकि इस पूरे मामले पर पुलिस ने कुछ भी कहने से इनकार किया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »