वासेपुर के चप्पे चप्पे पर पुलिस, फरार प्रिंस के घर हो रही कुर्की

AJडेस्क: पूरे वासेपुर को पुलिस छावनी में तब्दील कर धनबाद पुलिस कमर मखदूमी रोड स्थित प्रिंस खान के आवास पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई शुरू कर चुकी है। इस दौरान वहां परिंदे को भी पर मारने की इजाजत नहीं है। फरार चल रहे प्रिंस खान के आवास के चारों ओर छत के ऊपर-नीचे भारी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई है।

 

 

डीएसपी मुख्यालय वन अमर कुमार पांडे और बैंक मोड़ थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पी के सिंह के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

 

 

 

 

 

बता दें कि नन्हें हत्याकांड के बाद से ही प्रिंस खान फरार चल रहा है। इस दौरान वह रंगदारी के लिए कई व्यापारियों और ठेकेदारों को धमका रहा है। साथ ही अपने गुर्गों से लोगों के बीच दहशत फैलाने के नियत से फायरिंग भी करवा रहा है। इतना ही नही वह बीच-बीच में में वीडियो वायरल कर धनबाद पुलिस को चुनौती देने का भी प्रयास करता रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »