हाय बिजली: DVC में खराबी तो नेशनल ग्रिड का क्या हुआ?
AJ डेस्क: दामोदर घाटी निगम के कोडरमा यूनिट में तकनीकी खराबी आने के कारण बिजली संकट गहरा गया है। कोयलांचल में तो कांड्रा नेशनल ग्रिड से भी बिजली आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था है फिर नेशनल ग्रिड से धनबाद में बिजली आपूर्ति क्यों नहीं हो पा रही।
विभागीय अधिकारी यह तो कहते हैं कि DVC के कोडरमा यूनिट के व्यालर का ट्यूब लीकेज होने से DVC सप्लाई में कटौती कर रहा है। एक घंटे बिजली देकर दो घंटे आपूर्ति ठप्प कर दे रहा है। जानकारी के अनुसार झारखंड में DVC के अन्य यूनिट भी हैं, जहां से बिजली उत्पादन होता है। DVC सिर्फ कोडरमा पर निर्भर नही है।
पहले से ही बिजली संकट झेल रहे धनबाद को सोमवार से गंभीर संकट में झोंक दिया गया है। प्रत्येक एक घंटे के बाद दो घंटे के लिए बिजली गुल हो जा रही है। यह संकट बुधवार तक बरकरार रहने की बात कही जा रही है। बिजली संकट का प्रत्यक्ष असर जलापूर्ति पर भी पड़ रहा है। बरसात के इस मौसम में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं ही। बिजली संकट ने बची खुची कसर पूरा कर रखा है। व्यापार जगत पर अलग से इसका कुप्रभाव पड़ रहा ही है।
GT ROAD पर कांडरा में नेशनल ग्रिड का पावर स्टेशन बनाया गया था। धनबाद के कई सब स्टेशन को कांड्रा से जोड़कर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बिजली उपलब्ध कराने की बात कही गई थी। कांड्रा नेशनल ग्रिड निर्माण का उद्देश्य कहां तक पूरा हुआ,यह तो इस संकट के समय दिख ही रहा है। आमघाता सब स्टेशन नेशनल ग्रिड से भी जुड़ा हुआ है लेकिन अपरिहार्य कारणों (सही वजह कोई बताता नहीं) से आमाघाटा सब स्टेशन भी कांड्रा नेशनल ग्रिड के बजाय DVC पर ही निर्भर कर रहा है।
