झारखंड : एक ऐसा स्कूल, जहां हाथ जोड़ बच्चे प्रार्थना नहीं कर सकते

AJ डेस्क: झारखंड के गढ़वा जिले में एक स्कूल में वहां के छात्र हाथ जोड़कर प्रार्थना नहीं करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उस इलाके की आबादी 75% अल्पसंख्यकों की है। मामला गढ़वा के एक मिडिल स्कूल का है जहां अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने दबाव डालकर वहां वर्षों से चली आ रही प्रार्थना के तरीके में बदलाव करवा दिया है।

 

 

 

 

 

 

इतना ही नहीं प्रार्थना में भी बदलाव करवा दिया गया है और इस दौरान बच्चों को हाथ जोड़ने से भी मना कर दिया गया है। गांव वालों ने इसको लेकर वहां के प्रधानाध्यापक पर दबाव बनाया। उन्होंने कहा कि चूँकि स्कूल में अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों की संख्या ज़्यादा है इसलिए ऐसा करना होगा।

 

 

 

 

 

 

इस संबंध में वहां के प्रधानाध्यापक योगेश राम ने बताया कि ग्रामीणों की ज़िद के आगे वह मजबूर होकर ऐसा करवा रहे हैं। हालांकि इसकी जानकारी आला अधिकारियों को दी गई है, लेकिन अभी तक इसका समाधान नहीं निकला है। उनकी माने तो पिछले 4 महीने से अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने जोर डाल कर प्रार्थना को भी बदलवा दिया है। हालांकि स्थानीय मुखिया और उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »