{VIDEO} आरा में दो गुटों के बीच हुई मारपीट, माहौल बिगड़ते देख पुलिस हुई चौकस

AJ डेस्क: आरा के रामगढ़िया में कल हुए विवाद के बाद अब जिला प्रशासन सजग दिखाई दे रही है। कल देर रात आरा के रामगढ़िया में सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट के बाद दो गुटों में जमकर मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें कई को चोट भी आई थी।हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और भोजपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और मामले को ठंडा कर दिया।

 

 

हालांकि कल के विवाद को देखते हुए जिला प्रशासन और भोजपुर पुलिस काफी सजग दिखाई दे रही है। जहां एक तरफ विवाद के बाद दो गुटों में तनाव का माहौल देखा जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ रामगढ़िया इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं जिलाधिकारी भोजपुर और एसपी भोजपुर के द्वारा घटनास्थल का जायजा भी लिया गया है। इस पूरे वाक्ये के बाद आरा नगर थाना ने कुल चार नामजद लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

 

 

VIDEO-

 

 

इस घटना से जुड़ी एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जो कल के घटना का माना जा रहा है। इस वीडियो में साफ तौर पर कुछ गुंडा तत्व हंगामा करते और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि हम नही करते है। लेकिन जिस तरह की गुंडागर्दी की गई है उस पर पुलिस ने संज्ञान लिया है और 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »