अद्भुत : आरती वाले स्थल को छोड़ सब जगह हुई बारिश, वीडियो हुआ वायरल

AJ डेस्क: पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा इस बार आज 01 जुलाई, शुक्रवार को शुरू हुई जोकि 12 जुलाई को समाप्त होगी। रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ अपने-अपने रथ पर सवार होकर गुंडिचा मंदिर पहुंचे। जो कि भगवान की मौसी का घर माना जाता है। लेकिन यहाँ एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला। जिसे देख लोग आश्चर्यचकित हो गए।

 

 

VIDEO-

 

 

 

दरअसल जगन्नाथ मन्दिर से चली प्रभु की रथयात्रा जब गुण्डीचा मन्दिर पहुँची और आडप मण्डप विजय के समय जगन्नाथ जी का नन्दीघोष रथ चरमला पहुँचा, तब भगवान की आरती होनी थी, परन्तु इस दौरान चारों ओर भारी वर्षा हो रही थी। जिस कारण आरती करना असंभव सा लग रहा था। तभी अचानक देखा गया कि स्वयं प्रभु जगन्नाथ के नन्दीघोष रथ तथा आसपास कुछ दूरी तक वर्षा रुक गई। जबकि शेष जगहों, रथयात्रा एवं साथ चलनेवाले लाखों भक्त मूसलाधार बारिश में भीग रहे थे। नन्दीघोष रथ पर पानी नहीं बरस रहा था। जिसके बाद आरती निर्विघ्न रूप से हो सकी। यह देख लोग आस्था से भर उठे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »