जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारी, मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक

AJ डेस्क: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की जानलेवा हमले के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। आबे को शुक्रवार को गोली मार दी गई। जापान के एनएचके ने बताया कि वह नारा शहर में भाषण दे रहे थे जब उन्हें कथित तौर पर गोली मार दी गई। प्रारंभिक रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पूर्व जापानी प्रधानमंत्री का खून बहने लगा और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े।

 

 

 

 

 

इसी बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, ‘पूर्व प्रधानमंत्री अबे शिंजो के प्रति हमारे गहरे सम्मान के प्रतीक के रूप में, 9 जुलाई 2022 को एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा।’ श्री आबे ने भारत-जापान संबंधों को एक विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। आज पूरा भारत जापान के साथ शोक में है और हम इस कठिन घड़ी में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं।’

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »