पुराना बाजार एक्सचेंज रोड में प्रभात शर्मा के आवास पर CBI का रेड

AJ डेस्क: 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाला मामले में सीबीआई की 10 सदस्यीय टीम धनबाद में छापेमारी कर रही है। यह छापा बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के पुराना बाजार टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित झारखंड ताइक्वांडो संघ के महासचिव प्रभात कुमार शर्मा के आवास पर पड़ा है।

 

 

जानकारी के अनुसार रांची सीबीआई के इंस्पेक्टर निरंजन कुमार के नेतृत्व में रांची-धनबाद सीबीआई की 10 सदस्यीय टीम शुक्रवार सुबह करीब छह बजे प्रभात कुमार शर्मा के घर पर छापेमारी करने पहुंची, जो अभी भी जारी है। हालांकि इस कार्रवाई के बाबत अबतक कोई आधिकारिक पुष्टि नही हुई है।

 

 

 

 

 

बता दें कि 34वें राष्ट्रीय खेल में पांच खेलों का आयोजन धनबाद में की गई थी। आयोजन को लेकर करीब 10 करोड़ से अधिक की राशि धनबाद में भी खर्च की गई थी। जिसमें दो स्टेडियम और दो स्पोर्ट्स हॉस्टल का निर्माण किया गया था। राष्ट्रीय खेल की आयोजन समिति पर आरोप है कि स्टेडियम निर्माण में गुणवत्ता से खिलवाड़ किया गया। साथ ही तय प्राक्कलन की राशि से अधिक पर स्टेडियम बनवाया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »