कोयला का अवैध कारोबारी कपूरी चौहान गिरफ्तार, गया जेल

AJ डेस्क: झरिया क्षेत्र में कोयला का अवैध कारोबार करने के आरोप में अंततः कपूरी चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 

 

घनुडीह थाना प्रभारी चंद्र शेखर सिंह का कहना है कि कपूरी चौहान दो वर्षों से फरार चल रहा था। उसके क्षेत्र में आने की सूचना पाते ही जाल बिछाकर कपूरी को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि आए दिन अवैध कोयला के कारोबार को लेकर कपूरी का नाम उछलते रहता था। जानकार कहते हैं भले ही वह घनुडिह पुलिस के रिकॉर्ड में फरार चल रहा था लेकिन क्षेत्र में उसकी सक्रियता बनी हुई थी। अंततः पुलिस ने कपूरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »