झारखंड में प्रमाणिकता बनाम भ्रष्टाचार के बीच चल रहा संघर्ष- रवि

AJ डेस्क: धनबाद में आयोजित एससी मोर्चा के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सीटी रवि ने कहा कि बीजेपी दूसरी पार्टियों जैसी नहीं है। नीति, नेता और नीयत पर चलने वाली पार्टी है। पार्टी न खाऊंगा और न खाने दूंगा की तर्ज पर चलती है। यही भाजपा की नीति है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि भाजपा में कांग्रेस की तरह वंशावली पर नेता नहीं बनाया जाता है।

 

 

राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि झारखंड में शिबू सोरेन के बाद हेमंत सोरेन नेता बने हुए हैं। इसी तरह कांग्रेस, राजद, सपा, शिव सेना, जेडीएस सब जगह वंशवाद की ही नीति चल रही है। इन पार्टियों में लोकतंत्र नहीं है। ऐसी ही पार्टियां लोकतंत्र को खतरे में बता रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी जी के वंश का भाजपा में कोई नेता नहीं है। मोदी जी के पिता राजनीति में नहीं थे। उन्होंने कहा कि झारखंड में प्रमाणिकता बनाम भ्रष्टाचार में संघर्ष चल रहा है।झारखंड सरकार इसी चक्रव्यूह में फंसी है। ये सरकार बच नहीं सकती।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »