“जीते हैं हम शान से, विपक्ष जलते रहें हमारे काम से”- हेमंत सोरेन
AJ डेस्क: सदन में विश्वासमत हासिल करने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट करते हुए कहा है कि जीते हैं शान से, विपक्ष जलते रहें हमारे काम से, लोकतंत्र जिंदाबाद। CM हेमंत सोरेन के इस ट्वीट को अब विपक्ष वाले किस रूप में लेते हैं, यह देखना है।

श्री सोरेन के इस ट्वीट का एक मतलब तो निकलता ही है कि राजनीतिक संकट झेलने के बाद, फिर सदन में विश्वासमत हासिल करने के बाद हेमंत सोरेन ने चैन की सांस लिया है और उनका मनोबल भी बढ़ा है।
