टाटा स्टील झरिया डिवीजन में अत्यानुधिक जिओटेकनीकल लेबोरेटरी का हुआ उद्घाटन

AJ डेस्क: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में अत्याधुनिक जिओटेक्निकल लेबोरेटरी का उद्घाटन हुआ। डीबी सुंदरा रामम, वाइस प्रेसिडेंट (रॉ मैटेरियल्स) टाटा स्टील ने संजय राजोरिया, जनरल मैनेजर, झरिया डिवीजन, टाटा स्टील और पीयूष श्रीवास्तव चीफ (नेचुरल रिसोर्स डिवीज़न), टाटा स्टील के साथ इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

 

 

यह अत्याधुनिक प्रयोगशाला चट्टानों और मिट्टी के विभिन्न भौतिक-यांत्रिक गुणों को मापकर भूमिगत खानों के साथ-साथ टाटा स्टील की अन्य खुली खदानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करेगी। इस प्रयोगशाला में 13 वैज्ञानिक उपकरण हैं जो विभिन्न मापदंडों पर चट्टानों और मिट्टी की क्रिटिकल स्ट्रैंथ को मापेंगे। बदले में इन मापदंडों का विश्लेषण। एक सॉफ्टवेयर आधारित संख्यात्मक मॉडल द्वारा किया जाएगा जिससे बेहतर माइन प्लानिंग बनाने और सभी के लिए एक सुरक्षित कार्य वातावरण बनाने में मदद मिलेगी। यह अंडरग्राउंड माइन्स (रूफ सपोर्ट/स्थिरता), ओपनकास्ट माइन्स में विभिन्न रॉ मैटेरियल लोकेशंस में स्लोप स्टेबिलिटी अध्ययन, और डंप मॉनिटरिंग में स्तर नियंत्रण के लिए फायदेमंद होगा।

 

 

इस अवसर पर पूडि श्रीनिवास राव, चीफ जियोलॉजिस्ट (कोल्), टाटा स्टील, डॉ. इंद्रनील साहा, चीफ जियोलॉजिस्ट (माइन प्लान), टाटा स्टील, एन के गुप्ता, चीफ सिजुआ ग्रुप, झरिया डिवीजन, टाटा स्टील, मयंक शेखर, चीफ जामाडोबा ग्रुप, झरिया डिवीजन, टाटा स्टील, पार्थ प्रतिम बनर्जी, प्रिंसिपल जियोलॉजिस्ट, झरिया डिवीजन, टाटा स्टील, अमित रंजन, हेड जामाडोबा कोल प्रिपरेशन प्लांट, झरिया डिवीजन, टाटा स्टील, टी के दत्ता, सेक्रेटरी, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन, जामाडोबा कोल प्रिपरेशन प्लांट और हिरोनमय महतो, अध्यक्ष आरसीएमयू भी उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »