“गोल्डन थीप गैंग” ने धनबाद में दिया दस्तक, मुंह की खानी पड़ी, जानें सरगना के बारे में—-
अरुण कुमार तिवारी…
AJ डेस्क: गोल्डन थीप ऑफ इंडिया। अपराध की दुनिया मे सुबोध सिंह गैंग को इस नाम से भी जाना जाता है। देश के आधा दर्जन प्रांत की पुलिस के लिए यह गैंग सिर दर्द साबित होते रहा है। हालांकि गैंग का सरगना सुबोध सिंह वर्ष 2018 से बिहार के बेऊर जेल में बंद है लेकिन वह जेल से ही गिरोह संचालित कर रहा है।
बिहार के नालंदा जिला का सुबोध सिंह गोल्डन थिप के लिए विख्यात है। सूत्र बताते हैं कि इस गैंग ने एक सौ KG से अधिक सोना लूटा है। वर्ष 2018 में जब पटना STF ने सुबोध को दबोचा था, तब पुलिस को इसके ठिकाने से 15 KG सोने के जेवरात और कई हथियार मिले थे। गोल्डन थिप का सरगना सुबोध की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही उस वक्त पांच राज्यों की पुलिस पटना पहुंच गई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 जुलाई 2017 को राजस्थान के मानसरोवर में 27 KG सोने की लूट हुई थी। यह लूट मुथूट फाइनेंस के दफ्तर में हुई थी। इस अलावा उसके वुरुद्ध छतीसगढ़, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और कर्नाटक में भी मामले दर्ज हैं। जानकार बताते हैं कि मानसरोवर में मुथूट फाइनांस के ब्रांच को बाइक पर ही सवार होकर चार अपराधी गए थे। बीस मीनट में इन्होंने लूट को अंजाम दे दिया था। कुछ दिन बाद पुलिस ने अन्नू, विक्की और शुभम नामक अपराधी को बिहार से गिरफ्तार कर लिया था।
सुबोध गैंग हाईटेक तरीके से काम करता है। जहां भी घटना करना होता है, वहां पहले रेकी करता है। लोकल इनपुट लेता है। इस गैंग के अधिकांश सदस्यों के पास फर्जी ID होता है।
