दुमका में फिर हुआ पेट्रोल कांड, शादी से इंकार करने पर प्रेमी ने जलाया

AJ डेस्क: दुमका में एक बार फिर पेट्रोल डालकर लड़की को जिंदा जलाने की कोशिश की गई है। बताया जाता है कि एकतरफा प्यार में आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी राजेश राउत लड़की से शादी करना चाहता था, जबकि वह पहले से शादीशुदा है। लड़की ने इनकार किया था। इसके बाद उसने लड़की को जिंदा जलाने की धमकी भी दी थी।

 

 

मामला जरमुंडी थाना क्षेत्र के भालकी भरतपुर गांव का है। गुरुवार की रात आरोपी राजेश ने लड़की के घर में घुसकर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। 19 साल की मारुति कुमारी बुरी तरह से झुलस गई। प्राथमिक इलाज के बाद उसे रांची के रिम्स रेफर किया गया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डॉक्टरों के मुताबिक, 90% फीसदी जलने की वजह से मारुति की हालत बेहद गंभीर है। मारुति ने अधिकारियों के सामने दिए बयान में बताया कि गुरुवार रात राजेश दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर घुसा और पेट्रोल डालकर आग लगा दी। शरीर में आग लगते ही जब वह उठी तो उसने राजेश को घर से निकलकर भागते देखा। मारुति जामा थाना क्षेत्र के भैरवपुर गांव की है और बचपन से ही नानी के पास रहती है। आरोपी राजेश रामगढ़ थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव का रहने वाला है।

 

 

 

 

 

 

युवती ने अपने बयान में कहा आरोपी उस पर शादी का दबाव बना रहा था, जबकि उसकी शादी इसी साल हुई थी। इसके बाद भी वह मुझसे शादी करना चाहता था। शादी से मना करने पर तीन-चार दिन पहले उसने जलाकर मारने की धमकी दी थी। घटना की सूचना मिलते ही SDPO, DSP, थाना प्रभारी दल बल के साथ पुलिस मौके पर पहुंचे और पीड़िता का बयान दर्ज किया। जिला प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता को तुरंत रांची के रिम्स भेजा है। साथ ही परिवार को एक लाख रुपए की सहायता राशि भी दी गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है लड़की आरोपी राजेश को साल 2021 से जानती है।

 

 

 

 

 

 

सिरफिरे आशिक का शिकार हुई दुमका की नाबालिग ने बीती रात राजधानी के रिम्स में दम तोड़ दिया। पांच दिन पहले शाहरुख़ नाम के एक युवक ने उसके ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी जब वह अपने घर में सोई हुई थी। उसकी मौत की पुष्टि दुमका नगर थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने की है। झारखंड के दुमका में जिंदा जलाई गई नाबालिग का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उसके दादा ने उसे मुखाग्नि दी। कड़ी सुरक्षा में उसकी अंतिम यात्रा निकाली गई। लोगों ने आरोपी शाहरुख को फांसी देने की मांग की है। लड़की ने 5 दिनों तक संघर्ष के बाद रांची के रिम्स में दम तोड़ दिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »