बोकारो के धवैया में युवक को पीट पीट कर मार डाला, धारा 144 लागू

AJ डेस्क: झारखंड में मॉब लिंचिंग का एक और मामला सामने आया है। बोकारो के महुआटाड़ थाना क्षेत्र में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि महुआटांड़ थाना क्षेत्र ग्राम धवेया में दो समुदाय में आपसी विवाद के कारण इमरान अंसारी (35) की हत्या कर दी गई है। हालांकि कुछ लोग इसे प्रेम-प्रसंग में हुई वारदात भी बता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। घटना के बाद से इलाके में तनाव है। पुलिस-प्रशासन ने क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दिया है। पूरे इलाके में 300 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

 

 

बेरमो एसडीओ सतीश चंद्र झा ने दैनिक भास्कर से हुई फोन पर बातचीत में कहा, यह मॉब लिंचिंग ही है, लोगों ने उसे पीट कर मार डाला है। अब तक जो पुलिस की जानकारी में सामने आई है उसमें पता चला है कि यह अवैध संबंध से जुड़ा मामला है। ग्रामीणों को इस अवैध संबंध की जानकारी मिली, जिसके बाद भीड़ ने उसकी हत्या कर दी है। हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

सुरक्षा के लिहाज से इलाके में धारा 144 लागू कर दिया गया है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारी भी इस मामले में जांच के लिए पहुंच रहे हैं। क्या यह दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन से जुडा़ मामला भी है, इस सवाल पर पुलिस पदाधिकारी ने कहा, प्रतिमा के विसर्जन के दौरान भी वहां से कुछ लोग इस घटना में शामिल हुए थे। प्रतिमा विसर्जन से कुछ दूरी पर ही यह पूरा मामला चल रहा था।

 

 

हत्या किस वजह से हुई इसे लेकर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं है। जानकारी के अनुसार धवेया में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद हुआ। दोनों समुदाय के लोगों को ने देर रात बैठक की। इसी बैठक में इमरान के साथ मारपीट की गयी। इस मामले को लेकर कुछ लोग इसे प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देख रहे हैं, कुछ लोगों ने बताया है कि यह मामला प्रेम-प्रसंग का है। इस मामले में अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

 

पुलिस सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची घायल इमरान अंसारी को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जाता है देर रात दो बजे उसकी मौत की खबर मिली। इस घटना से धवेया गांव में तनाव का माहौल है। बेरमो अनुमंडल पुलिस धवेया में धारा 144 लगा दी गई है। महुआटांड़ पुलिस धवेया मे दो समुदायों की बीच तनाव को देखते हुए लगभग 300 पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »