होटवार जेल के अधीक्षक से ED करेगी पूछताछ, संदर्भ वकालतनामा विवाद
AJ डेस्क: कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल के वकालतनामा को लेकर हुए विवाद के संबंध में ED के रांची जोनल ऑफिस ने जेल अधीक्षक हामिद अख्तर को नोटिस भेजा है । उन्हें बुधवार को ईडी रांची जोनल ऑफिस में उपस्थित होने का आदेश दिया गया है।
बताते चलें कि सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद अमित अग्रवाल का वकालतनामा सामने आया था, जिसमें 12 अक्टूबर की तारीख को जेल अधीक्षक के द्वारा इसे सत्यापित किया गया था। जबकि इस दौरान अमित अग्रवाल न्यायिक हिरासत के बजाय ईडी की रिमांड पर थे। ईडी पुलिस की रिमांड पर होने के कारण वकालतनामा नियमानुसार जेल अधीक्षक के द्वारा सत्यापित नहीं किया जाना चाहिए था। इसी मामले में जेल अधीक्षक से ईडी बयान लेगी।
