हीरापुर में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

AJ डेस्क: धनबाद उत्पाद विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी में भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब बरामद हुआ है। साथ ही नकली अंग्रेजी शराब बनाने के मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ भी उत्पाद विभाग ने किया है।

 

 

छापेमारी के दौरान कुमारधुबी थाना क्षैत्र के पंचमोहली से आठ लिटर नकली शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गए है, निरसा थाना क्षेत्र के निमाय मोदक के घर से अठारह लिटर नकली शराब तो वहीं हीरापुर के बिनोद नगर स्थित दिवेश कुमार गुप्ता के घर पर चल रहे अवैध शराब फैक्ट्री का भंडा फोड़ करते हुए करीब पांच सौ नौ लीटर नकली शराब जिसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही बरामद किया है। जब्त की गई नकली शराब विभिन्न कंपनियों के बोतलों में भर कर बिहार भेजा दूसरे राज्यो में खपाया जा रहा था। फेक्ट्री संचालक दिवेश कुमार गुप्ता को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है।

 

 

उत्पाद विभाग के पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नव वर्ष को देखते हुए अबैध शराब पर लगाम लगाने को लेकर पुरे जिले बार में छापेमारी जारी है। जिसके फलस्वरुप बड़ी सफलता मिली है। पकडे ग्ए दोनों आरोपियो को जेल भेजा जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »