संजीवा रेड्डी वाली इंटक को मिली मान्यता, अंदरूनी विवाद समाप्त

AJ डेस्क: डॉ जी संजीवा रेड्डी की अध्यक्षता वाली इंटक को कांग्रेस पार्टी ने मान्यता प्रदान कर दी है। ये बाते आज यूथ इंटक प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष रवि चौबे ने कही। 24 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी की ओर से एक पत्र जारी कर डॉ जी संजीवा रेड्डी के इंटक को मान्यता प्रदान करते हुए इंटक से सम्बंधित सारे विवाद को खत्म कर दिया गया है।

 

 

कांग्रेस पार्टी के इस ऐतिहासिक फैसले का झारखंड यूथ इंटक के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सभी नेताओं ने एक स्वर से स्वगत किया है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष रवि चौबे ने इस ऐतिहासिक फैसले के लिए सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे और दिंग्विजय सिंह के प्रति आभार वयक्त किया और इंटक के सभी साथियो को शुभकामनाएँ दी। साथ ही हर जिले में इस फ़ैसले का स्वागत धूम धामसे करने का फ़ैसला लिया गया।

 

 

बोकारो में ज़िला अध्यक्ष अबदुल्ला अंसारी और यूथ इंटक पदाधिकारी राहुल प्रभात के अगुवाई में बोकारो औद्योगिक क्षेत्र में मज़दूर के बीच मिठाई बाट कर ख़ुशिया मनाई गई। राहुल प्रभात ने कहा कि अब इंटक के नेतृत्व निर्विवाद हो गया है और इससे अब मजदूर हित में कार्य करने मे आने वाली कई कठिनाइया कम होंगी।

 

 

बरमो में इंटक नेत्री रेहना राज के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया।
मौक़े पर रवि चौबे ने यह भी कहा कि लेट से ही सही पर सचाई सामने हैं। चंद्रशेखर दूबे उर्फ़ ददई दूबे हम सब के आदरणीय नेता हैं और उम्मीद हैं कि उनका आशीर्वाद भी हमे और सभी मज़दूर साथियों कों मिलता रहेगा। और उम्मीद करते हैं की सभी लोग एक साथ आएंगे और मदभेद भूल कर मजबूती के साथ मजदूरों के हक के लिए लड़ाई लड़ेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »